रोहतक, झज्जर, सोनीपत और जींद जिलों पर BJP की खास नजर

दीनबंधु सर छोटू राम को समर्पित रैली के बहाने भाजपा जाटलैैंड में अपनी नींव मजबूत करने की तैयारी में है। 9 अक्टूबर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गढ़ी सांपला में होने वाली रैली के लिए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह समेत मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उनकी कैबिनेट के मंत्री, सांसद और विधायकों के साथ-साथ पार्टी पदाधिकारी पसीना बहा रहे हैैं।रोहतक, झज्जर, सोनीपत और जींद जिलों पर BJP की खास नजर

भाजपा ने रैली में जाटलैंड में आने वाले जिलों रोहतक, झज्जर, सोनीपत और जींद से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संगठन इसी रणनीति पर काम कर रहा है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और महामंत्री (संगठन) सुरेश भट्ठ लगातार रैली की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैैं।

कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड, कविता जैन, मंत्री मनीष ग्रोवर रैली की तैयारी कर रहे हैैं। सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा, छोटूराम की भव्य प्रतिमा के अनावरण के साथ पार्टी उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित करेगी। दरअसल, इस रैली के जरिये भाजपा इनेलो की गोहाना रैली का जवाब भी देगी।

रेल कोच फैक्टरी और दीनबंधु के नाम को भुनाएगी भाजपा

हरियाणा में रेल कोच फैक्ट्री स्थापित करने की आवाज पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के शासन के दौरान उठी थी। बाद में इस प्रोजेक्ट को अलग-अलग स्थानों पर लगाने के नाम पर खींचतान चलती रही। आखिर भाजपा सरकार में इसे सोनीपत के बडी औद्योगिक क्षेत्र परिसर में 172 एकड़ में लगाने की प्रक्रिया पूरी की गई है। इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला के शासन के दौरान छोटूराम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन अब यह प्रोजेक्ट भाजपा पूरा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button