रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, अनियंत्रित होकर खड्डे में गिरी

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव के पास रोडवेज की उपनगरीय बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारते हुये खड्ड में जा गिरी जिसमें बस का चालक घायल हो गया,गनीमत रही बस में एक भी सवारी नही थी,जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया।
ये भी पढ़ें- सुशांत केस: NCB की मुंबई में ताबड़तोड़ छापेमारी, ड्रग्स मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा?
चारबाग डिपो की उपनगरीय बस लेकर चालक कृपाशंकर लखनऊ से चारबाग जा रहा था,वो जैसे बस लेकर सिसेडी के मीनापुर गांव के पास पहुंचा ही था बस अनियंत्रित हो गई ओर आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारते हुये सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी जिसमें चालक घायल हो गया,राहगीरो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बस चालक को इलाज के लिये सीएचसी भेजा। वही ट्रैक्टर चालक को मामूली चोटे आयी है,जिसे परिजन इलाज के लिये निजी अस्पताल ले गये,पुलिस ने बताया बस एकदम खाली थी उसमें कोई भी सवारी थी।
ये भी पढ़ें- ‘सैमसंग डेज’ सेल: Samsung galaxy note 20 पर धांसू ऑफर, मिलेगी इतने तक की छूट
The post रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, अनियंत्रित होकर खड्डे में गिरी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button