रोजाना खाएं आंवला, हर उम्र के लोगों के लिए है फायदेमंद

आंवला खाना हर उम्र के लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप हर दिन आंवला खाते हैं तो आप एकदम स्वस्थ रहेंगे।
कुछ लोगों को आंवला पसंद नहीं होता है। ऐसे लोग अचार मुरब्बा या चटनी के रूप में भी इसे खा सकते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं आंवला के फायदे……. 
-वजन घटाने में आंवला मदद करता है। इसके साथ ही दिमाग भी तेज होता है।
-आंवले का रस आंखों के लिए बहुत फायदा करता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। यह आंखों में होने वाली बीमारी मोतियाबिंद, रतोंधी और कलर ब्लाइंडनेस के लिए फायदा करता है।
बादाम के इस फायदे को जानकर रह दंग जाएंगे आप…
आंवला मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढ़ाता है, जिससे बीमारियां नहीं होती। आंवला भोजन को पचाने में मदद करता है। अगर पांच ग्राम चूर्ण पानी में भिगो कर सुबह-शाम खाएं तो खट्टे डकार व गैस की शिकायत भी दूर होती है।
– आंवला के छाल और इसकी पत्तियों को पानी में उबाल कर छान लें और उसका सेवन करें तो किडनी में होने वाले संक्रमण में बीमारी से आराम मिलता है।
– आंवला के सेवन करने से शरीर की हड्डियों को ताकत मिलती है। आंवला के सेवन से हड्डी की मजबूती बढ़ती है।





