रेगुलर लिपस्टिक लगाने से होंठ हो रहे हैं काले?

लिपस्टिक महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाने का एक आसान और असरदार तरीका है। ये ना सिर्फ चेहरे की चमक बढ़ाती है बल्कि सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी बढ़ावा देती है। आजकल महिलाएं डेली रूटीन में लिपस्टिक लगाती हैं, चाहे ऑफिस जाना हो, कॉलेज या कोई छोटी-सी मीटिंग ही क्यों न हो।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि रोजाना लिपस्टिक लगाने से होंठों पर बुरा असर भी पड़ सकता है, अगर उसकी सही केयर न की जाए तो? अगर आप भी रोजाना लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है। जिसकी जानकारी यहां दी गई है आइए जानते हैं इनके बारे में

होंठों की सफाई जरूरी है
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को अच्छे से साफ करें। पुराने लिपस्टिक के पार्टिकल्स, धूल-मिट्टी या ऑयल की परत हटाना जरूरी होता है, जिससे नई लिपस्टिक ठीक से सेट हो और होंठ हेल्दी रहें।

लिप बाम का बेस लगाएं
लिपस्टिक से पहले लिप बाम लगाने से होंठ हाइड्रेट रहते हैं। यह ड्रायनेस और क्रैकिंग को रोकता है और लिपस्टिक भी स्मूद लगती है।

प्राइमर या कंसीलर का करें इस्तेमाल
लंबे समय तक लिपस्टिक को टिकाए रखने के लिए होंठों पर हल्का सा कंसीलर या लिप प्राइमर लगाएं। इससे लिपस्टिक की शेड भी उभरकर आती है।

अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक चुनें
हमेशा ऐसी लिपस्टिक का चुनाव करें जो त्वचा के सही हो और हानिकारक केमिकल्स से मुक्त हो। लोकल या सस्ती लिपस्टिक से एलर्जी और पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है।

डार्क शेड्स का सीमित इस्तेमाल करें
गहरे रंग की लिपस्टिक में पिगमेंट ज्यादा होता है, जो लंबे समय में होंठों को डार्क बना सकता है। इसलिए हल्के और नेचुरल शेड्स को भी शामिल करें।

रात में लिपस्टिक साफ करना न भूलें
सोने से पहले लिपस्टिक जरूर हटाएं। मेकअप रिमूवर या नारियल तेल की मदद से लिपस्टिक को हल्के हाथों से साफ करें।

हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट करें
होंठों की डेड स्किन हटाने के लिए शुगर स्क्रब या मुलायम ब्रश का उपयोग करें। इससे होंठ मुलायम और ग्लोइंग बनते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं
डिहाइड्रेशन से होंठ फटने लगते हैं। दिनभर में कम से कम 7–8 गिलास पानी जरूर पिएं।

सनस्क्रीन युक्त लिप बाम लगाएं
सूरज की किरणें होंठों को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए सही एसपीएफ वाला लिप बाम लगाना न भूलें।

Back to top button