रिलीज हुआ टोनी कक्कड़ के साथ शहनाज गिल का गाना ‘कुर्ता पजामा’, देखे वीडियो…

पंजाब की कैटरीना कैफ से फेमस शहनाज गिल का नया गाना कुर्ता पजामा रिलीज हो गया है। इस गाने में वह टोनी कक्कड़ के साथ नजर आ रही हैं। टोनी द्वारा गाए गए इस गाने को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। फैन्स को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। ब्लैक ड्रेस में शहनाज काफी ग्लैमरस लग रही हैं। 

गाने की बात करें तो इसे गाने के साथ-साथ टोनी ने इसके लिरिक्स भी खुद लिखे हैं। म्यूजिक के अलावा इस गाने को प्रोड्यूस भी टोनी ने किया है। इस गाने को डायरेक्ट राहुल डी शेट्टी ने किया है।

इस गाने के बारे में बात करते हुए राहुल शेट्टी ने कहा था कि सॉन्ग की शूटिंग केवल 8 घंटे में ही पूरी हो गई थी। 

शाहनाज की बात करें तो बिग बॉस 13 में आने के बाद से उनकी पॉप्युलैरिटी काफी बढ़ गई है। उनके फैन्स के नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट हैं। इतना ही नहीं, बिग बॉस के बाहर आते ही उन्हें शो मुझसे शादी करोगे का ऑफर भी मिल गया था। हालांकि दर्शकों को ये शो ज्यादा पसंद नहीं आया। लेकिन इसके बाद शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक गाने में नजर आई थीं। फैन्स को दोनों की केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी।

Back to top button