रिया और सैमुअल के घर अल-सुबह एनसीबी की छापेमारी, हाथ लगे बड़े सबूत

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और सैमुअल के मुंबई स्थित घर पर शुक्रवार को अल-सुबह करीब 6.३० बजे छापा मारा। एनसीबी ने यह कार्यवाही रिया और उनके भाई शौविक की चैट सामने आने के बाद की। छापेमारी के दौरान एनसीबी को कुछ बड़े सबूत मिलने की जानकारी सामने आ रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अल-सुबह करीब 6.३० बजे एनसीबी की पांच सदस्यीय टीम सुबह करीब 6.30 रिया चकवर्ती के घर पर पहुंची। एनसीबी की टीम के साथ मुम्बई पुलिस की टीम भी मौजूद है। सर्च ऑपरेशन चालू है। एनसीबी की एक अन्य टीम रिया के साथ ही सैमुअल मिरांडा के घर भी छापेमारी के लिए पहुंची है। यह छापेमारी नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस ऐक्ट के तहत छापेमारी की जा रही है।
रिया के घर पर छापेमारी की कार्यवाही में एनसीबी के उपनिदेशक भी शामिल हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि रिया और सैमुअल मिरांडा के घर पर एक साथ छापेमारी चल रही है। उल्लेखनीय है कि एनसीबी ने इस मामले में अभी तक तीन आरोपी ड्रग सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। इसमें से अब्दुल बासित परिहार और जैद विलात्रा का रिया के भाई शौविक से संबंधों की पुष्टि हुई है।
The post रिया और सैमुअल के घर अल-सुबह एनसीबी की छापेमारी, हाथ लगे बड़े सबूत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





