राहुल गाँधी ने PM मोदी पर जमकर बोला हमला

राहुल गांधी ने सुलतानपुर में कहा कि चौकीदार कहते हैं कि उनका सीना 56 इंच का है, लेकिन संसद में वह मेरे चार सवालों के जवाब नहीं दे पाए। राहुल ने कहा, मोदी ने अंबानी, अडानी और मेहुल की चौकसी के लिए चौकीदारी की। 56 इंच सीने वाले इस इंसान ने उन्हीं लोगों के हाथ देश को बेच दिया।

राहुल ने कहा कि, मेरी 72 हज़ार देने की योजना से ग़रीबी दूर होगी। जिनकी आय 12 हज़ार से कम है ऐसे 5 करोड़ परिवारों के खाते में मैं यह पैसा भेजूंगा, तब तक भेजूंगा जब तक उनकी मासिक आमदनी 12 हज़ार से कम रहेगी। राहुल ने कहा डॉक्टर संजय सिंह को जिताकर दिल्ली भेजिये, संसद में इनकी बहुत जरूरत है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव न्याय और अन्याय के बीच है। राहुल गांधी ने कहा कि अंबानी, अडानी, मेहुल, नीरव जैसे RSS के 15 मित्र हैं। मोदी इन सभी के लिए चौकीदारी करते हैं। आज हिंदुस्तान में कहीं खड़े होकर चौकीदार बोलो सामने से जवाब अपने आप मिल जाता है। राहुल गांधी के चौकीदार कहते ही भीड़ ने चोर है के नारे लगाए।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई मोदी के सामने खड़ा होकर कहे कि मैं नहीं डरता आपसे और सवाल पूछने लगे तो मोदी पीछे घूमकर भाग जाते हैं। मोदी जी की तरफ से पूछा जाता है कि 72 हज़ार देने को कहां से आएगा, मैं कहता हूं कि अंबानी की जेब से निकाल कर लाऊंगा।





