राहत इंदौरी ने लिखा है बॉलीवुड के इन गानों को, जो रहे सुपरहिट
मशहूर शायर राहत इंदौरी का आज यानि 11 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 10 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। अपनी शेरों-शायरी से लोकप्रियता हासिल करने वाले राहत ने कई फिल्मों के लिए हिट गानें भी लिखे हैं। 90 के दशक में वे फिल्मों में लिरिक्स राइटर के तौर पर काफी मशहूर भी रहे हैं।
आइए जानते हैं राहत इंदौरी द्वारा लिखे गए गानों के बारे में
1. बुम्बरो- ये गाना राहत इंदौरी द्वारा लिखे गए सबसे लोकप्रिय गानों में शुमार है। मिशन कश्मीर फिल्म का ये सॉन्ग अब भी देश के कई हिस्सों में लोकप्रिय है। इस सॉन्ग में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा ने परफॉर्म किया था।
2. देखो देखो जानम हम- आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला स्टारर फिल्म इश्क का है। फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे और इस रोमांटिक ट्रैक को राहत इंदौरी ने ही लिखा था।
3. हां जुदाई से डरता है दिल- बॉबी देओल स्टारर फिल्म करीब को खास सफलता हासिल नहीं हुई थी। लेकिन फिल्म का म्यूजिक काफी पसंद किया गया था। इस सॉन्ग को राहत साहब ने ही लिखा था।
4. लोए लोए आजा आजा माही- साल 1995 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित, ऋषि कपूर और राज बब्बर स्टारर फिल्म याराना का है। हालांकि फिल्म में माधुरी दीक्षित के डांस परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। इस फिल्म के कुछ सॉन्ग्स राहत इंदौरी ने साहब ने लिखे थे।





