राशिफल.. जानिये कैसा होगा आज आपका दिन

मेष : आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। राशिफल.. जानिये कैसा होगा आज आपका दिन

वृष : मानसिक शांति तो रहेगी। फिर भी बातचीत में संयत रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन : कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क : मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

सिंह : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाणी में प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

कन्या : आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। शैक्षि कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

 

तुला : आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक : दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

धनु : संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। दवाइयों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मकर : क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है।

कुंभ : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।

मीन : क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। पिता का सहयोग गिलेगा। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button