राशिफल: किसके लिए शुभ हैं आज के सितारे?

गुरुवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा…

मेषअपनी मर्जी से काम करना पसंद करेंगे। संतान की उन्नति से खुश होंगे। आज अच्छे कामों में धन खर्च होगा।

वृषभ

आज का दिन व्यापार के लिए बेहद खास रहेगा। राजनीतिक किसी नेता से मुलाकात भविष्य के लिए सार्थक सिद्ध होगी।

मिथुन

कार्यस्थल पर आप की बातों को महत्व दिया जाएगा। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। अपने बुरे विचारों पर संयम रखना होगा।

कर्क

लंबे समय से चली आ रही परंपरा को बदलने की कोशिश न करें। वैवाहिक प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी।

सिंह

कारोबारी प्रयास, परिश्रम का उचित फल मिलेगा। पारिवारिक वातावरण को अनुकूल रखने की हर संभव कोशिश करेंगे।

कन्या

अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत चुकानी होगी। बुद्धिजीवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला

मित्रों-रिश्तेदारों से संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक किसी जिम्मदारी को निभाने में कमजोर रहेंगे। व्यापार में रुकावटें आएंगी।

वृश्चिक

आपकी जीवनशैली में बदलाव लाना जरूरी है। संतान और भाइयों के बीच विवाद हो सकते हैं। व्यापारिक योजनाओ में सफल रहेंगे।

धनु

अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। व्यर्थ के दिखावे और शान-शौकत से दूर रहें। आर्थिक निवेश मध्यम फल देने वाला रहेगा।

मकर

अपने शरीर और स्वास्थ के प्रति गंभीर होंगे। व्यापार, रोजगार की चिंता रहेगी। कारोबार में सुधार आने की संभावना है।

कुम्भ

आज व्यवसाय में आकस्मिक लाभ हो सकता है। प्रियजनों से मुलाकात से हर्ष होगा। विलासिता के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मीन

आज व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। राजनीतिक संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा।

Back to top button