रावण से सीता मां ने कही थी यह महत्वपूर्ण बातें, जो आज भी…

बात उस समय की है जब रावण ने मां सीता का अपहरण किया था। और उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था। परंतु सीता मां ने पतिव्रता का धर्म निभाते हुए रावण से विवाह करने से इंकार कर दिया। शादी के लिए इनकार किए जाने पर रावण बहुत ही क्रोधित हुआ और उसने मां सीता को धमकी दी कि अगर वह 1 महीने के अंदर विवाह के लिए राजी नहीं हुई तो वह उनकी हत्या कर देगा। बताया जाता है, कि रावण की धमकी को सुनकर मां सीता ने रावण से चार बातें कही थी आइए जानते हैं वह चार बातें कौन सी हैं….

पहली बात :- “जो व्यक्ति किसी पराई स्त्री पर नजर रखता है और किसी स्त्री के इच्छा के विरुद्ध उसे हाथ लगाता है, ऐसा व्यक्ति सबसे बड़ा पापी और दुराचारी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अपने पाप की सजा जरूर मिलती है, और ऐसे व्यक्ति को नरक में भी जगह नहीं मिलती है।”

दूसरी बात :- “अहंकार व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। जो व्यक्ति अहंकारी होता है भगवान उसकी बुद्धि को भ्रष्ट कर देते हैं। अहंकार में व्यक्ति खुद को सबसे सर्वश्रेष्ठ तथा और सामने वाले को तुच्छ समझने लगता है। ऐसे व्यक्ति का अहंकार ही उसके पतन का कारण बनता है।

घर में कभी नहीं होंगे लड़ाई-झगड़े, बस एक बार कर दे ये छोटा सा काम

तीसरी बात :- ” कोई इंसान कितना भी बलशाली क्यों न हो परंतु अगर वह अपने बल का सदुपयोग नहीं करता है तो वहीं बल उसके प्राणों के लिए घातक साबित होता है।”

चौथी बात :-” सीता मां ने कहा था कि किसी इंसान के पास कितना भी बल और धन क्यों न हो परंतु यदि व्यक्ति के मन में अहंकार आ जाता है तो व्यक्ति का पतन निश्चित है।”

Back to top button