रामायणानुसार ये कार्य करने वालों के पास कभी नहीं टिकती लक्ष्मी…

रामायण अथवा रामचरित मानस को हिंदू धर्म में एक बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण धर्म ग्रंथ के रूप में जाना जाता हैं। वही इस ग्रंथ को ही मनुष्य अपने जीवन का आधार मानता हैं। व्यक्ति को जीवन जीने का सही अर्थ रामायण के द्वारा ही ज्ञात होता हैं। यह मनुष्य को सत्य और उचित मार्ग पर चलने के बारे में बताता हैं।
वही पवित्र रामायण हमें हमेशा ही आदर्श और धर्म के अनुसार जीवन जीन को प्रेरित करता रहता हैं। जो भी व्यक्ति इस रामायण की बातो पर अमल कर लेता हैं। उसका सारा जीवन बहुत ही शांति के साथ गुजर जाता हैं। उसे जीवन में किसी तरह की कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता हैं। वह व्यक्ति अपने जीवन के हर एक पल को खुशी के साथ जीता हैं। रामचरित मानस में इस बात का भी जिक्र किया गया हैं,कि आखिर क्यों कुछ लोगो के पास धन नहीं टिकता हैं,तो आज हम इसी बारे में बात करने जा रहे हैं—
जिदंगी में अगर वैवाहिक जीवन सही ना हो अर्थात् आपका जीवन साथी सही नही है,तो आपके पास कभी भी धन की देवी लक्ष्मी नही टिक सकती हैं। जो मनुष्य अपने जीवन साथी के साथ धोखा करता हैं। मां लक्ष्मी कभी भी उसके घर में वास नहीं करती हैं।वही अगर आप लोभी हैं,तो आपके पास धन कभी नहीं रूकेगा। ऐसा माना जाता हैं,कि लालच बुरी बला हैं और यह पूर्णत: सत्य भी हैं। कभी भी घमंड व्यक्तियों के पास धन नहीं टिकता हैं। वह चाहे जितना भी जतन क्यों ना कर लें। ऐसे मनुष्यों के पास धन कभी नहीं रुक पाता हैं।





