रामलीला में भरत की भूमिका में नजर आएंगे ​रवि किशन, मनोज तिवारी बनेंगे अंगद

अयोध्या । रामनगरी पहुंचे गोरखपुर के भाजपा सांसद व बॉलीवुड एक्टर रवि किशन ने सरयू स्नान करने के बाद रामलला और हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद रविकिशन ने कहा कि अयोध्या में 17 अक्टूबर को भव्य रामलीला आयोजित की जाएगी। जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकार शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे रामलीला में भरत की भूमिका में होंगे। इसलिए रामलला के जरिए दुनिया भर में एक अनोखा संदेश जाएगा। इस रामलीला में मुख्य भूमिका में सांसद और फिल्म स्टार मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभाएंगे।
ये भी पढ़ें- मथुरा : अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बाप सहित तीन की मौत
वहीं बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर भी संसद किशन ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा हिट फिल्में देने वाला 33 वर्ष का अभिनेता अचानक पंखे से कैसे लटक जाएगा। रवि किशन ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में सीबीआई जांच की मांग उठाई थी। सुशांत जीना चाहते थे। वह मरना नहीं चाहते थे। सुशांत हमारा छोटा भाई था। रवि किशन ने कहा कि संबंध में उन्होंने स्वयं सीबीआई जांच कराने के लिए गृहमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। अब जब सीबीआई जांच हो रही है तो सच सामने आएगा और कई चेहरे बेनकाब होंगे।
भाजपा सांसद व अभिनेता रविकिशन कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के साथ बुधवार को राम नगरी पहुंचे। उन्होंने राम नगरी के श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास से मुलाकात की। इसके बाद वे सीधे नया घाट के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने सरयू के पवित्र जल में डुबकी लगाकर स्नान किया। सरयू स्नान के बाद उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी मंदिरों में दर्शन पूजन किया।
The post रामलीला में भरत की भूमिका में नजर आएंगे ​रवि किशन, मनोज तिवारी बनेंगे अंगद appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button