रामगोपाल यादव की गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपए का ईनाम

लखनऊ । रामगोपाल यादव की गिरफ्तारी के लिए ईनामी राशि को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया है। यह जानकारी पुलिस मुख्यालय के द्वारा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अभियुक्त रामगोपाल यादव उर्फ गोप्पा उर्फ भोले यादव की गिरफ्तारी के लिये घोषित 50 हजार रुपये के ईनामी की धनराशि को बढ़ाना जरूरी समझते हुए यह फैसला लिया है। यह अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, तथा इसके विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास, लूट जैसे पंजीकृत 23 अभियोगों में से 15 अभियोगों में वांछित/फरार चल रहा है।
अभियुक्त रामगोपाल उर्फ गोप्पा उर्फ भोले यादव पुत्र स्व. चुनकू यादव, ग्राम हर्रा, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट का रहने वाला है। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी या गिरफ्तारी हेतु परिणामजनक सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।





