.राजनाथ सिंह के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

 
 
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ लोकसभा का पुनः प्रत्याशी बनने के बाद लखनऊ प्रथम आगमन पर गृहमंत्री/लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का लखनऊ एयरपोर्ट से लगाकर दिलकुशा आवास तक विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट से बाहर  निकलते ही हजारों की सख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे
 
 
 
लगाते हुये पुष्प वर्षा एवं मालाओं से राजनाथ सिंह का स्वागत किया। लखनऊ एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, लोकसभा प्रभारी/पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी, लोकसभा संयोजक जयपाल सिंह, उ.प्र.सरकार में मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल, ब्रजेश पाठक, डा. रीता बहुगुणा जोशी, स्वाती सिंह, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा, अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व विधायक/अध्यक्ष नकनीकी शिक्षा विद्यासागर गुप्ता, महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने स्वागत किया।
 

Back to top button