रविवार (6 सितम्बर) का राशिफल: जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, रविवार, 06 सितम्बर 2020 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :-
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक विचारों से बचना होगा। अधिक धन व्यय की संभावना रहेगी।
वृषभ राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में धन-व्यय की अधिकता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
मिथुन राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छायी रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी, जो कि लाभदायक रहेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर कंट्रोल करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक धन व्यय होगा।
कर्क राशि :-
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
सिंह राशि :-
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्ता
The post रविवार (6 सितम्बर) का राशिफल: जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button