रमजान के दुसरे दिन ही बम धमाको से दहला पाक का लाहौर शहर, आठ की मौत, 25 घायल

पाकिस्तान के लाहौर शहर में रमजान के पवित्र महीने में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के बाहर बुधवार को एक शक्तिशाली विस्फोट हुआ है। लाहौर के दाता दरबार के बाहर हमलावर ने खुद को बम से उड़ा दिया। इस धमाके में आठ लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 25 लोग जख्मी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में पांच एलीट फोर्स के जवान, एक प्राइवेट गार्ड और दो नागरिक शामिल हैं।

पाकिस्तान रेडियो ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने लाहौर में दाता दरबार के बाहर विस्फोट की कड़ी निंदा की है और अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी है। प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति दुख व्यक्त किया है और विस्फोट में घायलों को सर्वश्रेष्ठ संभावित चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया।

Russian: पायलट का बयान, बिजली गिरने की वजह से लगी थी विमान में आग

हादसा दरबार के बाहर सड़क पर खड़ी एलीट फोर्स की गाड़ी के पास हुआ। फोर्स की गाड़ी को निशाना बनाकर ये हमला किया गया। पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया है। ट्रेफिक को रोक दिया गया है और पूरे इलाके को घेरे में ले लिया गया है। धमाके के बाद मेव और जनरल अस्पताल इमरजेंसी जारी कर दी गई है। बड़ी तादाद में डॉक्टर अस्पताल में मौजूद हैं। 

पंजाब के आईजी आरिफ नवाज खान ने मीडिया को बताया कि एलीट फोर्स के जवान गेट नंबर दो पर सुरक्षा में तैनात थे। फोर्स को निशाना बनाकर ये हमला किया गया। इस हमले में पांच फोर्स के जवान, एक प्राइवेट गार्ड और दो नागरिकों की मौत हो गई। लाहौर के डीसीपी सईद ने बताया कि ये एक आत्मघाती हमला था।

Back to top button