रक्षा मंत्री जम्मू कश्मीर में 331 मीटर ऊंचे बेइन पुल करेंगी उद्घाटन

केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण फरवरी के मध्य में जम्मू-कश्मीर के साम्बा जिले में 331 मीटर लंबे बेइन पुल का उद्घाटन करेंगी। कमांडिंग अफसर कर्नल आदित्य शाही ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि इस पुल को भारत पाकिस्तान सीमा पर सशस्त्र बलों और सीमा सुरक्षा बल की आवाजाही के लिये सामरिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।
कर्नल शाही ने कहा, “रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू कश्मीर के साम्बा जिले में फरवरी के मध्य में 331.20 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन करेंगी।” उन्होंने कहा कि बेइन पुल का निर्माण 21.3 करोड़ रुपए की लागत से सीमा सड़क संगठन की देखरेख में किया गया है।





