योगी सरकार ने 2 IPS और 4 PCS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। जहां योगी सरकार ने 2 IPS और 4 PCS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। दो आईपीएस अफसरों में अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ सोनम कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर तथा अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ ग्रामीण आदित्य लांग्हे को अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। दोनों ही वर्ष 2016 बैच के आईपीएस हैं।
ये भी पढ़ें- धौलपुर रेलवे स्टेशन पर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
चार पीसीएस अफसरों के तबादले
राज्य सरकार के निर्देश पर सोमवार को चार पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। राजस्व परिषद से संबद्ध रहे राज कुमार द्विवेदी को जौनपुर में मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा उप जिलाधिकारी स्तर के तीन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एसडीएम मंसूर अहमद को राजस्व परिषद में भेजा गया है। एसडीएम सदानंद गुप्ता को बुलंदशहर से फिरोजाबाद और आशीष कुमार सिंह को रायबरेली से बुलंदशहर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें- आजमगढ़: क्रैश होकर खेत में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, प्रशिक्षु पायलट की मौत
The post योगी सरकार ने 2 IPS और 4 PCS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button