अभी-अभी: योगी के मंत्रियों ने ली अफसरों की क्लास, AC ऑन कर ऑफिस से थे गायब

उत्तर-प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से अधिकारियों से उनके काम का हिसाब मांगा जा रहा है। इसी सिलसिले में सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री सोमवार को राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्रालय पहुंच गए।
यह भी पढ़े: अभी अभी: सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी को दिया तगड़ा झटका, पूरी हुई पाकिस्तान की मुराद
सोमवार को योगी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ स्थित अपने कार्यालय पर अचानक विजिट कर सबको चौंका दिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लखनऊ स्थित कृषि भवन अचानक पहुंचकर देर से आने वाले अफसरों की जमकर क्लास लगाई। दफ्तर में काम-काज की भी निरीक्षण किया। देरी से पहुंचने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश भी दिया।
अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि मंत्रियों की सरप्राइज विजिट के समय एक तिहाई कर्मचारी गायब थे। जिसके बाद गुस्साए मंत्री ने कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। योगी कैबिनेट में एक मात्र मुस्लिम मंत्री मोहसिन रजा ने भी देर से आने वाले अफसरों की जमकर क्लास लगाई।
अल्पसंख्यक मामलों व वक्फ राज्य मंत्री मोहसीन रजा जब मंत्रालय में पहुंचे तो वहां कई अधिकारी गायब दिखाई दिए। उन्होंने एक-एक कर कई फाइलों को देखा और इस पर भी अधिकारियों की फटकार लगाई। ऑफिस पहुंचकर मोहसिन रजा ने पाया कि अफसर अपने रूम से गायब थे और एसी व पंखे चल रहे थे। अफसरों की ऐसी लापरवाही को देखते हुए उन्होंने जमकर फटकार लगाई और आगे से बिजली बचाने के लिए अफसरों को हिदायत दी।
नए सीएम के फैसलों से अफसरों को तो अपनी रणनीति में बदलाव करने पड़ ही रहे हैं, मंत्रियों की भी नींद उड़ी हुई है। योगी आदित्य नाथ सीएम बनने के बाद से लगातार अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। वो अफसरों से प्रेजेंटेशन ले रहे हैं, ताकि उनके कामकाज के बारे में पता चल सके, अफसरों को सीएम के सामने प्रेजेंटेशन देनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री आधी रात तक विभागों का प्रेजेंटेशन देख रहे हैं और इसमें सभी मंत्रियों का शामिल होना भी अनिवार्य है। अधिकारी दिन-रात विभागों लेखा-जोखा बनाने में लगे हुए हैं।
इन बैठकों में सीएम के साथ-साथ पूरी कैबिनेट भी रहती है। अगर कोई मंत्री मीटिंग में नहीं पहुंचता है तो योगी उसे फोन कर देते हैं। हाल ही में एख मंत्री को मीटिंग में ना देख उन्होंने फोन कर बुलाया। बार बैठकों में रात के एक से दो बजे तक ये मीटिंग चलती हैं। मंत्री दिन में अपने विभाग का काम समझने की कोशिश कर रहे हैं और रात में सीएम के साथ प्रजेंटेशन। इससे मत्री भी जल्दी से इन बैठकों के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।





