योगी की कानून व्यवस्था बंदूक की नोक पर : माकपा

लखनऊ,1 अक्टूबर। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने लखनऊ में दो सिपाहियों द्वारा एक कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की गोली मारकर हत्या किए जाने की निंदा की है। साथ ही इसके लिए योगी सरकार को जिम्मेदार करार देते हुए कहा कि इस सरकार ने कानून व्यवस्था को पुलिस की बंदूक की नोक पर रख दिया है। 
पार्टी के राज्य सचिव हीरालाल यादव ने कहा कि योगी सरकार ने खुलेआम एन्काउंटर करने के लिए पुलिस को अधिकार दे दिया, जिस कारण यूपी पुलिस का मनोबल बहुत बढ़ा हुआ है। पूरे प्रदेश में फर्जी एन्काउंटर हो रहे हैं और अब तो हाल ये है कि पुलिस किसी को भी सीधे गोली मार दे रही है।
उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले अलीगढ़ में भी फर्जी एन्काउंटर में दो लोगों को मार दिया गया। योगी सरकार को इस हत्या की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। माकपा ने जनता से अपील की है कि योगी सरकार के राज में चौपट हुई कानून व्यवस्था और पुलिस की निरंकुशता के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाना चाहिए।
The post योगी की कानून व्यवस्था बंदूक की नोक पर : माकपा appeared first on Viral News.

Back to top button