ये हैं भारत के टॉप 5 अमीर राज्य, UP का जलवा है कायम; इस नंबर पर कर रहा राज

भारत की अर्थव्यवस्था इसके 28 राज्यों द्वारा संचालित है जिनमें से प्रत्येक देश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जीडीपी के लिहाज से महाराष्ट्र भारत का सबसे अमीर राज्य है। इस राज्य की जीडीपी सबसे अधिक है। यूपी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है।
भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य देश के विविध भूगोल, भाषाओं और संस्कृतियों को समाहित करते हैं। राज्यों में निर्वाचित विधायिकाएं और सरकारें होती हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेशों को स्वायत्तता के विभिन्न स्तरों के साथ केंद्रीय रूप से प्रशासित किया जाता है।सभी राज्य अपने आप में एक अमूल सांस्कृतिक धरोहर समाहित किए हुए हैं। सबकी अपनी एक अलग पहचान है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आखिर भारत का कौन सा राज्य सबसे अमीर है। किस राज्य की जीडीपी सबसे अधिक है। और उत्तर प्रदेश किस नंबर पर है?
किस राज्य की है सबसे ज्याद जीडीपी?
भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है। Maharashtra की जीडीपी सबसे अधिक है। वित्त वर्ष 2024-25 में महाराष्ट्र की जीडीपी 4,531,518 करोड़ रुपये रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में महाराष्ट्र की जीडीपी 4,055,847 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2024 में इसका भारत की जीडीपी में इसकी 13.46 फीसदी हिस्सेदारी थी।
महाराष्ट्र, को अक्सर भारत का आर्थिक इंजन माना जाता है। देश का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य होने के नाते, यह आधुनिक विकास के साथ समृद्ध इतिहास और संस्कृति का संगम है। मुंबई अपनी राजधानी के साथ, यह राज्य देश के वित्तीय केंद्र के रूप में कार्य करता है, जहां प्रमुख वित्तीय संस्थान और कॉर्पोरेट मुख्यालय स्थित हैं।
उत्तर प्रदेश किस नंबर पर? Uttar Pradesh GDP
जीडीपी के मामले में उत्तर प्रदेश भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। वित्त वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश की जीडीपी 2,978,224 करोड़ रही। वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में यह 2,642,877 करोड़ रुपये थी। भारत की जीडीपी में यूपी की 8.77 फीसदी हिस्सेदारी थी।
उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मज़बूत विकास का अनुभव कर रही है, और इसका सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 2025-26 तक लगभग ₹30.8 से ₹32 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।