यूपी सहित इन 5 राज्‍यों के 15 जिलों पर केंद्र की नजर, कोरोना के बढ़ते मामलों पर चेताया

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। इन पांच राज्यों के 15 जिले, जिसमें चित्तूर, प्रकासम, मैसूरू, बंगलुरू, बेल्लारी, कोप्पल, दक्षिण कन्नडा, देवनगिरी, लुधियाना, पटियाला, चेन्नई, कोयम्तूर, सेलम, लखनऊ औऱ कानपुर नगर में पिछले चार हफ्तों में तेजी से मामले बढ़े हैं। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जिला अधिकारियों, निगम आयुक्त और राज्य स्वास्थ्य सचिव के साथ समीक्षा बैठक की और इन जिलों में जांच और निगरानी तंत्र को मजबूत करने को कहा।

स्वास्थ्य सचिव राजेश  भूषण ने इन पांच राज्यों के सभी 15 जिलों में कोरोना के मामले और उनके कारणों की समीक्षा करते हुए आने वाले चार हफ्तों के लिए रोड मैप तैयार करके दिया। उन्होंने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करने, निगरानी तंत्र को मजबूत करने, संपर्क की तलाश को तेज करने व मरीज को आईसोलेट करके उनका उपचार करने पर जोर दिया। इन राज्यों को कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के साथ मृत्युदर को एक प्रतिशत के नीचे लाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए।
The post यूपी सहित इन 5 राज्‍यों के 15 जिलों पर केंद्र की नजर, कोरोना के बढ़ते मामलों पर चेताया appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button