यूपी सरकार ने 2018 में घटाई छुट्टियों की संख्या, अब मिलेंगी सिर्फ…

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 की सरकारी छुट्टियों का आदेश जारी कर दिया है। इस बार रविवार और दूसरे शनिवार को छोड़कर अधिकारियों, कर्मचारियों को कुल 25 राजपत्रित अवकाश मिलेंगे। वहीं निर्बंधित अवकाश (आरएच) की संख्या को 16 से बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। हालांकि आरएच साल में दो ही लिए जा सकते हैं। यूपी सरकार ने 2018 में घटाई छुट्टियों की संख्या, अब मिलेंगी सिर्फ...

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से वर्ष 2018 के सार्वजनिक अवकाश का आदेश जारी कर दिया गया है। मई और जुलाई महीने में रविवार और दूसरे शनिवार को छोड़कर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। साल का पहला सार्वजनिक अवकाश 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का रहेगा। वहीं, दिसंबर में क्रिसमस पर 25 दिसंबर का अवकाश रहेगा।

वर्ष 2018 में रामनवमी और रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को होने के कारण अलग से कोई अवकाश नहीं रहेगा। 2017 में मेरठ और आसपास 44 सार्वजनिक अवकाश और मात्र 16 निर्बंधित अवकाश थे। मार्च में नई सरकार बनने के बाद महापुरुषों की जयंतियों के अवकाश को समाप्त कर दिया गया था, जो 2018 में भी उसी तरह रहेगा।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में कैरेबियाई तूफान क्रिस गेल का, लगाई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की झड़ी

सिर्फ दो अक्तूबर को गांधी जयंती, 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती, 21 मार्च को मो. हजरत अली के जन्मदिवस पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मकर संक्रांति, बसंत पंचमी, चेटीचंद जयंती, परशुराम जयंती, विश्वकर्मा पूजा, चौधरी चरण सिंह जयंती आदि पर सार्वजनिक अवकाश की जगह आरएच रहेगा। शासन से जारी आदेश के अनुसार स्थानीय स्तर पर डीएम को अधिकतम तीन अवकाश घोषित करने का अधिकार रहेगा।

Back to top button