यूपी में बीते 24 घंटों में 6 हजार से ज्‍यादा नए मामले, इतने लोगों की हुई मौत

लखनऊ। यूपी में बीते चौबीस घंटे में कोरोना के 6,193 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब बढ़कर 58,595 हो गई है। अब तक 1,90,818 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजे जा चुके हैं। वहीं राज्य में संक्रमण के बाद कुल 3,762 लोगों की मौत हो चुकी है। बीत चौबीस घंटे में 71 लोगों की मौत हुई है।

अब तक कुल 61.96 लाख कोरोना नमूनों की हुई जांच
यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि राज्य की विभिन्न प्रयोगशालाओं में गुरुवार को कुल 1,46,601 कोरोना नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही प्रदेश अब कुल जांच का आंकड़ा 61,96,994 हो गया है।
30,084 लोग होम आइसोलेशन में करा रहे इलाज
उन्होंने बताया कि यूपी में वर्तमान में कुल सक्रिय मरीजों में से 30,084 लोग होम आइसोलेशन यानि घर पर रहकर इलाज की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा लोग निजी अस्पतालों, होटल में एल-1 प्लस की सेमिपेड फैसिलिटी में रहने के साथ राज्य सरकार की एल-1, एल-2 व एल-3 की व्यवस्था के तहत भी सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं अब तक 1,15,194 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा का लाभ ले चुके हैं, जिनमें से 85,110 लोगों अर्थात 73.88 प्रतिशत को डिस्चार्ज घोषित कर दिया गया है।
10.64 करोड़ लोगों के बीच पहुंची स्वास्थ्य टीमें
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर सर्वेश्रण कर रही हैं। अभी तक 87,569 इलाकों में 3,15,536 टीमों ने 2,12,78,121 करोड़ घरों का सर्वेक्षण किया है। इसके तहत 10,64,97,749 लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई है।
3,579 पूल के जरिए 19,375 नमूनों की हुई जांच
उन्होंने बताया कि गुरुवार को 3,579 पूल के जरिए 19,375 नमूनों की जांच की गई। इनमें 3,283 पूल के जरिए प्रति पूल पांच-पांच नमूनों की जांच की गई, जिसमें 360 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 296 पूल के जरिए प्रति पूल दस-दस नमूनों की जांच की गई, जिसमें 26 पूल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
Also Read : सीएम योगी ने यूपी के इन 5 शहरों के लिए दिया बड़ा आदेश, राजधानी भी शामिल
रिकवरी दर हुई 75.37 प्रतिशत
उन्होंने बताया कि कोरोना को लेकर केस फैटेलिटी रेट (सीएफआर) यानी मामलों में मृत्यु दर की बात करें तो अब यह घटकर 1.48 प्रतिशत हो गई है। मरीजों के तेजी से ठीक होने के फलस्वरूप रिकवरी का प्रतिशत भी बढ़ रहा है और अब यह लगभग 75.37 प्रतिशत हो गया है।
कुल मामलों में बुजुर्ग अभी भी सबसे कम 8.68 प्रतिशत संक्रमित
प्रदेश में जागरूकता की बदौलत बुजुर्गों में संक्रमण होने का प्रतिशत अभी भी युवाओं की अपेक्षा कम बना हुआ है। कुल संक्रमण के मामलों में से 0-20 आयु वर्ग के 14.12 प्रतिशत, 21-40 उम्र के 48.70 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 28.50 प्रतिशत और 60 से अधिक आयु वर्ग के 8.68 प्रतिशत लोग संक्रमित हैं।
The post यूपी में बीते 24 घंटों में 6 हजार से ज्‍यादा नए मामले, इतने लोगों की हुई मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button