यूपी: कई जिलों बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

यूपी के कई जगहों पर शुक्रवार को दोपहर में शाम जैसा अंधेरा छा गया। वहीं कई शहरों में झमाझम बारिश हुई तो कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग ने 31 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
यूपी के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। यहां किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से करीब 30 फीसदी फसल चौपट होने की संभावना है।
वहीं औरैया में भी बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे।
उन्नाव जिले में दोपहर को शाम जैसा अंधेरा देखने को मिला। यहां सर्द हवाओं के साथ बारिश भी हुई।
फतेहपुर जिले में हल्की धुंध छाई हुई है। यहां भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।
कानपुर देहात में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हुई।
घाटमपुर जिले में सुबह से ही काली घटाएं छाने के बाद बारिश शुरू हो गयी।
बिल्हौर शिवराज पुर में दोपहर को आसमान में बादल छाने के बाद भारी बारिश शुरू हो गयी।
वहीं रूरा में बारिश को बाद धूप निकली। जिससे लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिली।
कानपुर के सीएसए मौसम विभाग की मानें तो आभी कई दिनों तक यूपी के कानपुर शहर समेत बांदा, कन्नौज, औरैया, इटावा, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, उन्नाव, महोबा आदि शहरों में आसमान में बदली छाए रहने व बारिश होने की संभावना है।





