यूएन के प्रतिबंध के बावजूद इन देशों को निर्यात कर रहा उत्तर कोरिया

वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार उत्तर कोरिया ने प्रतिबंधों का उल्लंघन करके चीन और भारत समेत कुछ देशों को हाल के महीनों में 270 मिलियन डॉलर (1,727 करोड़ रुपए) के माल का निर्यात किया। प्रतिबंधों के उल्लंघन की जानकारी विशेषज्ञों के दल की जांच में सामने आई है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने कोयला, लौह अयस्क (आयरन ओर) और अन्य वस्तुओं का निर्यात चीन, भारत, मलेशिया और श्रीलंका को किया। उसने यह निर्यात अगस्त 2017 में खत्म हुई छमाही के दौरान किया। यह रिपोर्ट शनिवार को सार्वजनिक की गई।
‘इरमा’ तूफ़ान का आतंक, कैरिबियाई द्वीपों पर तबाही बाद फ्लोरिडा की ओर…!
रिपोर्ट में कहा गया है कि किम जोंग के तानाशाही में उत्तर कोरिया, संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का लगातार उल्लंघन कर रहा है। वह विभिन्न देशों के साथ माल का लगातार आयात-निर्यात कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर कोरिया प्रतिबंधित परमाणविक गतिविधियों को जारी रखे हुए है।
रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया परमाणु तत्वों का उत्पादन और शोधन कर रहा है जिनसे वह और परमाणु हथियार विकसित कर सके। इसके लिए प्योंगपोंग की खान से लगातार यूरेनियम निकाला जा रहा है। अफ्रीकी देशों और सीरिया के साथ उत्तर कोरिया के प्रतिबंधित गतिविधियां चलाने की भी ख़बर है।





