युविका बनीं प्रिंस की दुल्हन, शादी के तुरंत बाद पति ने दिया सबसे बड़ा सरप्राइज

‘बिग बॉस’ से शुरू हुई लव स्टोरी आखिरकार अपने असली मुकाम तक पहुंच गई। युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने शादी कर ली है। यह शादी मुंबई में धूम धाम से हुई जहां पर युविका लाल रंग के लहंगे में कहर ढा रही थीं तो वहीं प्रिंस क्रीम कलर की शेरवानी में काफी जंच रहे थे। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की मशहूर हस्तियां पहुंचीं।युविका बनीं प्रिंस की दुल्हन, शादी के तुरंत बाद पति ने दिया सबसे बड़ा सरप्राइज

दुल्हन के लिबास में युविका काफी जंच रही थीं तो वहीं प्रिंस भी उनका साथ बखूबी देते हुए दिखाई दिए। फेरे लेने के बाद शादी समारोह को खास बनाने के लिए युविका के लिए प्रिंस ने पंजाबी गाने पर स्पेशल डांस भी किया।इस शादी समारोह में नेहा धूपिया, तब्बू, सोहेल खान, सुनील शेट्टी के अलावा रणविजय सिंह, प्रियांक शर्मा, करन मेहरा और उनकी पत्नी निशा और वरुण सूद भी दिखाई दिेए। इस शादी समारोह के वीडियो और तस्वीरों को प्रिंस नरूला ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है

 

https://www.instagram.com/p/Bo2mGTZFq4V/?utm_source=ig_embed

शादी से पहले युविका और प्रिंस की संगीत और मेहंदी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। अपनी मेहंदी में युविका ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं संगीत में सफेद रंग का लहंगा पहना हुआ था। युविका और प्रिंस एक साथ ‘बिग बॉस सीजन 9’ में नजर आए थे। इस शो के दौरान ही इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी। शो के दौरान ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज किया था तभी से यह दोनों रिलेशनशिप में थे।

https://www.instagram.com/p/Bo2lY5KFCJZ/?utm_source=ig_embed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button