युवक ने अपनी पहली सैलरी से पूरा किया मां का सपना, वायरल कहानी हर किसी को कर रही भावुक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है। एक बेटे ने अपनी पहली सैलरी से मां के सपने को पूरा किया है। आइए जानते हैं कि आखिरपूरा मामला क्या है?
Viral Video: हर किसी का सपना होता है कि उनकी नौकरी लग जाए और अपनी पहली सैलरी से माता-पिता के लिए कुछ ऐसा करें जो उन्होंने पूरी जिंदगी अपने लिए नहीं किया। कुछ उन्हें हवाई जहाज में सफर कराना चाहता है, तो कोई उन्हें कुछ खरीद कर देना चाहता है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक बेटे का ऐसा ही वीडियो वायरल सामने आया है, जिसने अपनी मां को पहली बार हवाई जहाज की सैर कराई है। मां के चेहरे की खुशी और मासूमियत देखकर लोगों का दिल भर आया है।
वायरल वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। मां-बेटे के फ्लाइट में बोर्ड करने से वीडियो की शुरू होता है। अंदर जाते ही मां बड़े हैरानी और उत्सुकता से प्लेन को निहारती हैं, लेकिन वीडियो का सबसे प्यारा क्षण वो है, जब फ्लाइट में मिलने वाला खाना खाते वक्त मां कैमरे की तरफ देखकर बड़े मासूम और शर्मीले अंदाज में मुस्कुराती हैं। बेटे ने अपनी मां की इस अनमोल खुशी को कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडया पर सबको भावुक कर रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @manishh_mk_ नाम के अकाउंट से वीडियो को एक फरवरी को शेयर किया था। कैप्शन में मनीष के लिखे शब्द हर आम आदमी के संघर्ष की कहानी को बयां करता है। उन्होंने लिखा है अपने पूरे परिवार और खानदान की पहली महिला हैं, जिन्होंने फ्लाइट से सफर किया है।
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो गया है। लोग बेट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के समय में मां-बाप के लिए इतना सोचने वाले बच्चे बेहद कम मिलते हैं। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- सिर्फ लड़कों का ही नहीं, ये लड़कियों का भी सपना होता है और सच में ये बहुत बड़ी उपलब्धि है।





