युद्ध के बीच होलिका दहन पर Priyanka Chopra का संदेश, कहा- ‘बुराई पर अच्छाई की जीत हो’

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच इस वक्त युद्ध छिड़ा हुआ है। युद्ध की स्थित के बीच इस वक्त पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत के बाद कोई इसका जश्न मना रहा है तो कोई इस पर छाती पीट रहा है।

वहीं बॉलीवुड से भी लगातार इस पर रिएक्शन आ रहे हैं। कई सितारों के परिवारवाले और जानने वाले मिडिल ईस्ट में फंसे हुए हैं। इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट किया है।

युद्ध के बीच क्या बोलीं प्रियंका?
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध (Middle East war) के बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रियंका ने होलिका दहन की तस्वीर शेयर की है।

प्रियंका ने लिखा कि, ‘इस वक्त पूरी दुनिया में बहुत कुछ हो रहा है। ये सच में एक बेहद मुश्किल समय है और हालात काफी कठिनाई भरे हैं। लेकिन हमें रास्ता दिखाने का प्रकाश का अपना एक तरीका है। बस बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना है। #HolikaDahan।’ अब प्रियंका के इस स्टेटमेंट के बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है।

युद्ध के बीच दुबई में फंसे कई सितारे
वहीं चल रहे इस युद्ध के बीच कई सितारे इस वक्त दुबई में फंसे हुए हैं। एक्ट्रेस सोनल चौहान ने खुद पीएम मोदी से गुहार लगाई थी कि कैसे भी करके वो उन्हें भारत वापस लाने का रास्ता मिले। इसके अलावा नरगिस फाखरी ने भी कहा कि, चल रहे युद्ध से वो रात को सो तक नहीं पा रही हैं।

वहीं इसके अलावा पंजाबी सिंगर एमी विर्क का परिवार भी इस वक्त मिडिल ईस्ट में फंसा हुआ है। उनकी बीवी और बच्चे वहीं फंसे हैं, ऐसे में एमी लगातार दुआएं कर रहे हैं। इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय जो कि दुबई में ही अपना कारोबार बढ़ा रहे हैं, उन्होंने भी कहा कि ऐसी परिस्थित में कोई भ्रामक खबरें ना फैलाएं और ना ही पैनिक करें।

आपको बता दें कि 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर आयतोल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान (Iran Attack on israel) पर ये हमला अमेरिका (America) और इजरायल की तरफ से किया गया। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमला भी किया। अब धीरे-धीरे युद्ध के हालात और बढ़ते जा रहे हैं।

Back to top button