यहां के लोग चाय के साथ खाते हैं कोबरा के पकोड़े, सड़क पर बड़ी कीमतों पर बेचे जाते हैं जहरीले सांप

काश चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस पूरे मामले का वीडियो शेयर किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांपों को पकड़कर बोरे में बांध दिया जाता है। दुकानदार सांप का वजन करके उसकी कीमत बताता है।

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं। यह वीडियो इंडोनेशिया से जुड़ा है और इसे भारत के ट्रेवल व्लॉगर काश चौधरी ने बनाया है। काश घूमने के लिए इंडोनेशिया गए थे। वहां उन्हें सड़क किनारे कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। काश ने देखा कि सड़क के किनारे पिंजरों में जिंदा सांपों को कैद करके रखा गया था। यह नजारा देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने सोचा कि आखिर सांपों को यहां क्यों रखा गया है। जब वह पास जाकर देखने लगे तो उन्हें असलियत का पता चला। दरअसल, एक दुकानदार सांपों को पकड़कर कैद करता है और फिर उनका इस्तेमाल खाने-पीने की चीजें बनाने के लिए करता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
काश चौधरी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस पूरे मामले का वीडियो शेयर किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सांपों को पकड़कर बोरे में बांध दिया जाता है। दुकानदार सांप का वजन करके उसकी कीमत बताता है। काश ने बताया कि वहां कोबरा के पकौड़े तक बनाए और खाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि लोग चाय के साथ कोबरा के पकौड़े खाते हैं।

लोगों चाय के साथ खाए कोबरा के पकोड़े
वीडियो में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। काश ने देखा कि एक कोबरा को बोरे में कैद करके रखा गया था। उस कोबरा का वजन करीब 6 किलो निकला और उसकी कीमत 10 हजार रुपये बताई गई। वहीं सामान्य तौर पर सांपों की कीमत 2000 रुपये प्रति किलो होती है। दुकानदार बिना किसी डर के सड़क पर ही सांपों का कारोबार कर रहा था। काश ने यह पूरा सीन अपनी आंखों से देखा और लोगों तक पहुंचाने के लिए तुरंत ही वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया कि यह सीन बहुत अजीब और डरावना था। भारत जैसे देश में जहां सांप देखने पर लोग डर जाते हैं, वहीं इंडोनेशिया में लोग इसे खाना सामान्य बात मानते हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग तरह की थीं। किसी को यह सीन बहुत डरावना लगा तो किसी ने इसे अजीब परंपरा बताया। एक यूजर ने लिखा, “इसे देखकर लग रहा है कि इंडोनेशिया में सुनामी आने वाली है।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “अरे भाई, ये इंडोनेशिया वाले आखिर कर क्या रहे हैं?” काश चौधरी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। कई लोग इस पर आश्चर्य जता रहे हैं कि आखिर कैसे कोई सांप जैसे खतरनाक जीव को खाने की हिम्मत कर सकता है। वहीं कुछ लोगों ने इसे वहां की संस्कृति और खानपान का हिस्सा बताते हुए इसे सामान्य माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button