यहाँ की महिलाएं रातोंरात अमीर बनने की चाह में उठा रही हैं ऐसा कदम कि आप सोच भी नहीं सकते

जिला कुल्लू में अब रातोंरात अमीर  बनने की चाह पाले महिलाएं भी चरस, अफीम, चिट्टे की तस्करी कर रही हैं। अमीर बनना किसका सपना नहीं होता, लेकिन सपनों को गलत तरीके से साकार करना एक दिन आफत बन जाता है। ऐसा ही मामला जिला कुल्लू में रविवार को सामने आया था। मनाली की दो महिलाएं चरस तस्करी कर रही थी कि पुलिस ने बजौरा के पास उन्हें एक किलो 807 ग्राम चरस के साथ पकड़ लिया।

ऐसे और भी मामले सामने आए हैं। वर्ष 2019 से अब तक चरस, अफीम की तस्करी मामले में पुलिस 31 महिलाओं को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा कुल्लू की 12 महिलाएं चरस तस्करी में शामिल थी। इनमें से छह महिलाएं ऐसी हैं जो अन्य राज्यों से हैं जबकि 13 महिलाएं नेपाल की शामिल हैं। कुल्लू पुलिस अब तक 335 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने नवंबर 2019 में 13 महिलाओं को चरस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया, जो अब तक सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें: बेहद शर्मनाक: 8 साल की बच्ची के साथ 16 लोगों ने किया रेप, संदिग्ध स्थिति में मौत…

आम तौर पर देखा गया है कि चरस की सप्लाई में नेपाली मूल के लोग ज्यादा संलिप्त हैं, लेकिन अब स्थानीय महिलाएं भी इसमें शामिल हैं। कुल्लू पुलिस को पिछले साल की सब बढ़ी सफलता पिनसु थाच में मिली, जहां तीन किलो चरस के साथ 31 लोगों को एक साथ गिरफ्तार किया था, जिसमें 12 महिलाएं शामिल थी।

चरस, अफीम व चिट्टे की तस्करी करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अब तस्करी करने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। अब तक करीब 31 महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। कुल्लू में यह आंकड़ा आज तक के आंकड़े में सबसे अधिक है। पुलिस की पूरी टीमें लगातार कार्य कर रही है।

शीला कमा चुकी थी लाखों रुपये

28 दिसंबर, 2019 को भी मणिकर्ण पुलिस ने दो नेपाली महिलाओं से करीब 15 किलो चरस बरामद की।27 दिसंबर, 2019 को पुलिस ने महिला शीला देवी निवासी कुल्लू के कमरे में रेड की थी। महिला के सूटकेस से 425 ग्राम चरस बरामद की। इतना ही नहीं, शीला के खाते में करीब 10 लाख रुपये थे जिसका ब्योरा पेश नहीं कर पाई थी।

Back to top button