यमुनानगर में बारिश से तबाही का सिलसिला जारी

यमुनानगर : एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल में बारिश के पानी से 50 करोड रुपए का नुकसान हो गया है। यमुनानगर जिले में देर रात से हुई बारिश की वजह से सरस्वती शुगर मिल के पास से गुजरने वाले नाला ओवरफ्लो हो गया। हालात यह बन गए कि शहर का गंदा पानी शुगर मिल के उस गोदाम में घुस गया जहां करीब 2 लाख 50 हज़ार चीनी रखी हुई थी। जिसमें से 1 लाख 25 हज़ार यानी 50 फ़ीसदी चीनी में पानी लग गया।

सरस्वती शुगर मिल के टेक्निकल हेड सत्यवीर सिंह ने बताया कि नाला ब्लॉक होने से शहर का गंदा पानी शुगर मिल में घुस गया जिससे करीब 50 करोड रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा कि गंदगी का सारा मलबा चीनी गोदाम में चला गया है। फिलहाल जेसीबी की मदद से मलबे को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है, लेकिन गोदाम में जमा हुआ कई फिट पानी को निकालने के लिए परेशानी आ रही है।

यमुनानगर में तबाही की बारिश लगातार जारी है। अभी तक आम आदमी इस तबाही के मंजर को देख रहा था लेकिन यमुनानगर सरस्वती शुगर मिल में जमा हुआ यह पानी प्रशासन के उन दावों को खोखला कर रहा है जिसमें मानसून सीजन से पहले ही यमुनानगर के अधिकारी बड़े-बड़े दावे कर रहे थे। एसएमएस सवाल यह उठता है कि 50 करोड़ के इस भारी भरकम नुकसान की भरपाई कैसे होगी और कौन इस नुकसान की जिम्मेदारी लेगा।

Back to top button