मौसी बनते ही प्रियंका ने ससुराल से बहन परिणीति और जीजू राघव के लिए भेजा खास मैसेज

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा छोटी दीवाली के मौके पर एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। 19 अक्टूबर को परिणीति ने बेटे को जन्म दिया, जिसकी खबर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। प्रियंका चोपड़ा ने मौसी बनते ही उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) माता-पिता बन गए हैं। छोटी दीवाली के मौके पर कपल ने अपने घर में एक बेबी ब्वॉय का स्वागत किया है। परिणीति की डिलीवरी के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने रिएक्ट किया है।

परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया। वह डिलीवरी से ठीक एक दिन पहले मुंबई से अपने ससुराल आई थीं। माता-पिता बनने के बाद कपल ने पहले पोस्ट के जरिए फैंस को यह खुशखबरी दी और अब सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button