मौसम का पल-पल बदल रहा मिजाज, ग्रामीण इलाकों में बारिश

मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही आसमान पर बदली छाने व बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। जिससे लोग परेशान रहे। हालांकि मनकापुर व परसपुर क्षेत्र दोपहर बाद बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से तो राहत हुई लेकिन जलभराव की समस्या ने लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर दी।

शुक्रवार को मौसम ठीक रहा। बदली के साथ ही ठंडी हवा चल रही थी। कुछ देर बाद धूप निकली, जिससे उमस बढ़ गई। स्थिति यह रही धूप व बादल के बीच लुकाछिपी पूरे दिन चली। जिसके कारण लोग उमस से परेशान दिखे। इससे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई। कहीं पर कोई उल्टी दस्त से बीमार था तो कोई बुखार से। शुक्रवार को छह और मरीज भर्ती कराए गए हैं। जिन्हें चिल्ड्रेन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। दोपहर बाद मनकापुर व परसपुर में बारिश हुई। बारिश के कारण परसपुर में जलभराव की स्थिति बन गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इनसेट

इनका रखें ख्याल

– ईएमओ डॉ. टीपी जायसवाल का कहना है कि इस मौम में फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़ जाते हैं। ऐसे में नियमित रूप से स्नान करें। नमी को पूरी तरह से पोछें। कभी भी गीले कपड़े न पहनें। साबुन, तौलिया व कपड़ों को किसी से साझा न करें। अगर कोई दिक्कत हो रही है तो चिकित्सक को दिखाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button