मौसम अलर्ट: IMD के अनुसार इन राज्यों में रहेगा मौसम खराब, बारिश होने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को भविष्यवाणी करते हुए आने वाले कुछ दिनों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। बताया गया कि अगले दो दिनों तक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ (WD) के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और प्रायद्वीप में होने की संभावना है। कहा गया कि आज यानी शुक्रवार को ओडिशा, विदर्भ और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के चलने और साथ ही गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है, आइएमडी ने अपने अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन में जानकारी दी है।

दिल्ली के मौसम पर जानकारी देते हुए कहा कि आंशिक कोहरे की वजह से आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान शुक्रवार सुबह प्रदूषण स्तर में थोड़ा सुधार देखा गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में स्थिति को ‘बहुत खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में ला दिया गया है। शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे कुल मिलाकर वायु गुणवत्ता सूचकांक 218 था। आइय जानते हैं बाकी राज्यों के मौसम का हाल…

उत्तरप्रदेश में तेज धूप के साथ ठंडी हवा भी

तेज धूप से राहत मगर ठंडी हवा से गलन बरकरार है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले दिनों में किसी बड़े मौसमी बदलाव की उम्‍मीद कम है ऐसे में मौसम सामान्‍य रुप से बदलाव की ओर अग्रसर है। आने वाले सप्‍ताह के बाद से सुबह और शाम की गलन में कमी आएगी और ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। इसके बाद माह भर गुलाबी जाड़े का असर बना रहेगा। इसके बाद मार्च मध्‍य से गर्मी का असर दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: कोरोना वायरस अबतक चीन में 636 लोगों की मौत, 31 हजार लोग संक्रमित

कश्मीर में नहीं थमेगी बर्फबारी और बारिश

मौसम विभाग ने 11 फरवरी से एक बार फिर घाटी में बर्फबारी और बारिश का संकेत दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 11 फरवरी की रात से 12 फरवरी तक घाटी के कई इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले इन दो दिनों में होने वाली बारिश व बर्फबारी कम होगी। मौसम में सुधार की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर भी वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।

उत्तराखंड में मौसम साफ लेकिन ठिठुरन बरकरार

उत्तराखंड में मौसम अब साफ हो गया है। हालांकि, बारिश और बर्फबारी के बाद पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेश के कई शहरों में पारा शून्य के आसपास बना हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को पर्वतीय जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं।

हिमाचल में मौसम साफ होने से बड़ी राहत

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सात से 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

Odisha में बारिश

राजधानी भुवनेश्वर के साथ राज्य के विभिन्न इलाके में रिमझिम बारिश शुरू हो जाने से मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश के चलते राजधानी के साथ प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 9 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदलने की संभावना कम ही है। तटीय ओडिशा एवं उत्तरी ओडिशा में कई जगह पर बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button