मोदी के बाद ट्वीटर पर इस नेता के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स

जंतर-मंतर से बाया रामलीला मैदान और दिल्ली सचिवालय तक का सफर करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ट्वीटर पर लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। वह अब ट्वीटर पर फॉलो किए जाने वाले एक करोड़ के क्लब के नजदीक पहुंच गए हैं। देश में अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद दूसरे राजनेता हैं जिनके इतने ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 

बड़ी खबर: आरबीआई ने दिया बड़ा झटका, लोगों की उम्मीदें टूटींtwitter-india
वर्ष 2011 में अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर अकाउंट बनाया था। उसी समय से वह ट्वीटर पर सक्रिय हैं। अब तक वह 16,000 से ज्यादा ट्वीट कर चुके हैं। इसके साथ ही कुल 164 लोगों को फॉलो करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्वीटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

मोदी के 2.25 करोड़ से ज्यादा फॉलोवर्स है। मोदी ट्वीटर पर वर्ष 2009 से सक्रिय हैं। उन्होंने अभी तक 1549 लोगों को फॉलो किया है। अरविंद केजरीवाल ट्वीटर पर दिल्ली सरकार के कामकाज से जुड़ी खबरों और जानकारियों को ट्वीटर के माध्यम से शेयर करते हैं। इसके साथ ही वे देश में होने वाली बड़ी राजनीतिक घटनाओं पर अपनी राय देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button