चीन भी भड़का पाक से, मोदी के गुस्‍से को देख बोला- आपके पैरों में गिराएंगे नवाज़ को

मोदी समेत पूरा हिंदुस्‍तान पाकिस्‍तान और चीन के दोगलेपन को देख चुके हैं। ऐसे में अगर पाकिस्‍तान के साथ मुफ्त में चीन तबाह होता है तो हो जाने दीजिए। कश्‍मीर के उरी में इंडियन आर्मी के बेस कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद ना सिर्फ पाकिस्‍तान बल्कि चीन की भी हालत खराब है। पाकिस्‍तान और चीन दोनों ही देशों को पता है कि इस वक्‍त हिंदुस्‍तान काफी गुस्‍से में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरुर कोई ना कोई कड़ा एक्‍शन पाकिस्‍तान के खिलाफ लेंगे। जिसके लिए रणनीति भी बनाई जा रही है। बस कार्रवाई किस दिन और कहां से होगी अभी ये तय नहीं है। मोदी सरकार के पास कार्रवाई के ऑप्‍शन भी है। जिसमें एक आधा ऑप्‍शन को छोड़कर बाकी सब में पाकिस्‍तान की तबाही के सिवाए कुछ भी नहीं है। लेकिन, चीन ये बखूबी जानता है कि अगर ऐसा कुछ भी हुआ तो पाकिस्‍तान के साथ-साथ वो भी बरबाद हो जाएगा।

modi-china
पाकिस्‍तान के जरिए चीन अपनी बरबादी से बचने के लिए ही अब हिंदुस्‍तान से कह रहा है कि War छोड़ ना यार। जी हां दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कड़े रुख को देखते हुए अब पाकिस्‍तान को सह देने वाला चीन भी बचाव बचाव की मुद्रा में आ गया है। चीन अब भारत के रुख का समर्थन करते हुए कह रहा है कि हम हर तरह के आतंकवाद का विरोध करते हैं। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता लू कांग ने कहा कि हम ना सिर्फ आतंकवाद का विरोध करते हैं बल्कि इसकी कड़े शब्‍दो में निंदा भी करते हैं। चीन का साफ तौर पर कहना है हम कश्‍मीर में बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित हैं। चीन ने हिंदुस्‍तान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वो इस मसले को ठंडे दिमाग से सुलझाए।
चीन ने उम्‍मीद जताई है कि भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही देश अपने आपसी मतभेद को भुलाकर बातचीत और विचार विमर्श के जरिए इस मसले का हल तलाशेंगे और आतंकवाद पर रोक लगाएंगे। चीन का मानना है कि सिर्फ आपसी सहमति से ही दोनों देशों में शांति बहाली हो सकती है। साथ ही, सुरक्षा भी स्‍थापित की जा सकती है। अब जरा ये भी समझ लीजिए कि हमेशा भारत के खिलाफ आग उगलने वाला चीन आज इतनी सॉफ्ट भाषा का इस्‍तेमाल क्‍यों कर रहा है। दरअसल चीन को पता है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्‍व वाली भारत की सरकार ने पाकिस्‍तान पर हमला कर दिया तो उसके कम से कम 50 अरब डॉलर डूब जाएंगे और चीन पूरा का पूरा तबाह हो जाएगा।
चीन ने अपना बहुत पैसा पाकिस्‍तान में लगा रखा है। हमले की सूरत में चीन का पूरा का पूरा पैसा डूब जाएगा। जिससे पाकिस्‍तान के साथ चीन की तबाही भी पक्‍की है। पाक अधिकृत कश्‍मीर और बलूचिस्‍तान से होकर गुजरने वाले चीन-पाकिस्‍तान इकॉनोमिक कॉरीडोर पर चीन ने करीब 50 अरब डॉलर रुपया लगाया हुआ है। चीन को पता है कि भारत की एक भी सैन्‍य कार्रवाई ना सिर्फ उसके 50 अरब डॉलर के निवेश को बरबाद कर देगा बल्कि चीन को मिडिल ईस्‍ट से जोड़ने वाले सभी रास्‍ते भी उसके लिए बंद हो जाएंगे। ऐसे में उसकी सारी की सारी प्‍लॉनिंग धरी की धरी रह जाएगी। यही वजह है कि चीन उरी अटैक के बाद ना सिर्फ हिंदुस्‍तान के प्रति नरम रुख अपनाए हुए है बल्कि वो पाकिस्‍तान को भी फटकार रहा है।
Back to top button