पीएम मोदी ने पाक को फिर जड़ा तमाचा, PoK के लोगों के लिए करने जा रहे हैं बड़ा काम

नई दिल्ली। बीते दिनों पीओके पर पीएम मोदी के दिए हुए बयान से बौखलाए पाकिस्तान को भारत सरकार एक और बड़ा झटका देने जा रही है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को जहां एक ओर आतंकी हमलों और गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवार को मिलने वाले मुआवजे की राशि‍ बढ़ा दी है। वहीं, पहली बार सीमा पार पाकिस्तान अधि‍कृत कश्मीर पीओके के लोगों को भी मुआवजा देने का फैसला किया।

पीएम मोदी ने पाक को फिर जड़ा तमाचा, PoK के लोगों के लिए करने जा रहे हैं बड़ा काममोदी PoK के लोगों को भी दिलाएंगे मुआवजा 

पीएमओ में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह के मुताबिक पीओके के लोगों को भी मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा हालात में उन्हें ये देना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही नक्सली हिंसा और सांप्रदायिक हिंसा में मारे जाने वालों के परिवार को मिलने वाले मुआवजे में भी भारी बढ़ोतरी की गई है।

 

हर साल इस गोलाबारी में सैकड़ों लोग मारे जाते हैं

जितेंद्र सिंह ने बताया कि कैबिनेट ने नए फैसले के तहत गोलीबारी में मारे गए परिवार वालों को भी पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से 220 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा और 770 किलोमीटर की नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी होती रहती है। हर साल इस गोलीबारी में औसतन 50 लोग मारे जाते हैं जिन्हें अभी तक कोई मुआवजा नहीं दिया जाता था।

Back to top button