मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचे पांच-छह लोगों में से एक यमुना नहर में डूबा

यमुना नहर में एक आदमी के डूबने की खबर है। उसकी तलाश की जा रही है। पूर्वी दिल्ली के डीएम अमोल श्रीवास्तव ने बताया कि रात करीब 8 बजे यूपी पुलिस को यमुना नहर में डूबने की घटना की सूचना मिली। तब से बचाव अभियान जारी है। करीब 8:30 बजे एनडीआरएफ को भी बुलाया गया।
श्रीवास्तव के अनुसार यूपी एसडीआरएफ और दिल्ली डीडीएमए की टीमें भी यहां बचाव कार्य में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि 5-6 लोग मूर्ति विसर्जन के लिए यहां आए थे। उनमें से एक के फिसलने की खबर है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह यमुना नहर है, जो दिल्ली और यूपी की सीमा के साथ बहती है। धारा काफी तेज लग रही है। अभियान जारी है।





