मुलायम सिंह के मैनपुरी आगमन से पहले रास्ते पर मिला हैंड ग्रेनेड, शासन में मचा हड़कंप

मैनपुरी में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नामांकन से पहले हैंड ग्रेनेड मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हैंड ग्रेनेड थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम झंडाहार के पास मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लिया। इसके बाद जांच में जुट गई है।मुलायम सिंह के मैनपुरी आगमन से पहले रास्ते पर मिला हैंड ग्रेनेड, शासन में मचा हड़कंप

मुलायम सिंह अखिलेश के साथ मैनपुरी-इटावा मार्ग से आ रहे हैं, जबकि ग्रेनेट मैनपुरी शिकोहाबाद मार्ग पर मिला है। दोनों ही रास्ते अलग-अलग हैं। इस बात को लेकर प्रशासन ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

मुलायम सिंह यादव आज मैनपुरी सीट से नामांकन करेंगे। इटावा स्थित आवास से सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समाजवादी रथ से मुलायम सिंह यादव को लेकर आ रहे हैं। सपा का रथ कुछ ही देर में मैनपुरी के पार्टी कार्यालय पर पहुंचने वाला है।

मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की सभा को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद है। सीओ सिटी अभय नरायण राय ने सपा कार्यालय पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की।

पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मौजूद रहेंगे।

लंबे समय बाद मुलायम सिंह यादव मैनपुरी आ रहे हैं। 2014 के चुनाव के बाद वे आखिरी बार 13 जून 2018 को मैनपुरी आए थे। उनके नाम की घोषणा होने के बाद से ही कार्यकर्ताओं को बेसब्री से उनके आने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button