मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

आजमगढ़ । अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस ने 48 घंटे के अंदर तीसरी मुठभेड़ को अंजाम देकर अपराधियों के घुटने के बल ना सिर्फ ला दिया बल्कि, पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गिरोह के लिए हथियारों और कारतूसों की सप्लाई करने वाले पांच बदमाशों को तरंवा थाना क्षेत्र के महुवारी गांव में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित एके-47 के दो दर्जन कारतूस, तमंचा, कार और मोटर साइकिल बरामद किया गया है। जबकि गैंग के चार सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये।
मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
ये भी पढ़ें- फतेहपुर: फावड़ा से प्रहार कर बुजुर्ग किसान को उतारा मौत के घाट
अपराधियों के खिलाफ चलाये रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात करीब आठ बजे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तरवा थाने के निरीक्षक अपराध संदीप यादव को महुवारी गांव में अवैध असलहों की खरीदारी की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने महुवारी गांव में स्थित सिन्टू सिंह के ट्यूबवेल पर छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी को देख मौके पर मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया।
लेकिन पहले से ही तैयारी के साथ गयी पुलिस ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार बदमाश फायरिंग करते हुए स्कार्पियों वाहन से फरार हो गये। पकड़े गये बदमाशों ने अपना नाम महुवारी निवासी अरूण सिंह उर्फ सिन्टू, कटहन निवासी हरिओम सिंह उर्फ चुनमुन, रोशनपुर निवासी अंजनी सिंह उर्फ डब्बू सिंह, कम्हरिया निवासी आनन्द सिंह उर्फ रिंकू सिंह और मानपुर निवासी नवीन सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह निवासी मानपुर बताया है।
ये भी पढ़ें- अगर आप भी अपने पार्टनर को करते हैं KISS तो पहले ये पढ़ लें
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गैंग से जुड़े है। ये सभी अपना एक गैंग बनाकर माफियाओं को असलहे और कारतूस की सप्लाई करते थे। पुलिस ने इनके पास से प्रतिबंधित हथियार और कारतूस बरामद किया है। इनके फरार चार साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
The post मुख्तार गैंग को असलहे और कारतूस की सप्लाई करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





