मुंह के छालों ने छुड़वा दिया है खाना तो करें ये चीज

यूं तो मुंह में छाले होना आम सी बात है लेकिन पेट की गड़बड़ी के कारण भी मुंह और जीभ पर छाले की समयस्या हो सकती है. अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए तो इससे परेशानी और बढ़ जाती है
और कुछ भी खाने-पीने में दिक्कत आने लगती है. इससे छुटाकारा पाने के लिए मार्कीट से दवाइयां तो बहुत मिलती है लेकिन कई बार दवाइयों से भी आराम नहीं मिल पाता है. अगर ऐसे में कुछ घरेलू तरीके अपनाकर देखे जाए तो शायद आप मुंह और जीभ के छालों से राहत पा सकते है. हम आपको मुंह और जीभ के छालों से राहत दिलाने वाले असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे.
- हल्दी
हल्दी काफी गुणकारी होती है. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर मिक्स कर लें और इस पानी से गरारे करें. दिन में 2-3 बार इस तरह करने से मुंह के छालों से राहत मिलेगी.
- देसी घी
अगर आप मुंह और जीभ के छालों से कुछ ज्यादा ही परेशान है तो रात को सोने से पहले शुद्ध देसी घी को छालों पर लगा लें. सुबह तक छाले गायब हो जाएगे.
- नमक
एक गिलास पानी में थोड़ा सा नमक डालकर इससे कुल्ला करें. दिन में 1-2 बार लगातार इस प्रक्रिया को दोहराएं.
- शहद
शहद को भी मुंह और जीभ के छाले दूर करने में कारगार माना जाता है. दिन में 3-4 बार छालों पर शहद लगाएं. इससे काफी राहत मिलेगी.
- बर्फ
बर्फ का इस्तेमाल करके भी मुंह के छालों से राहत पाई जा सकती है. बर्फ को छालों पर रगड़े. दिन में ऐसा 4-5 बार करें.





