मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच भारत ने कसी कमर; TATA- रैमको मिलकर संभालेंगे ये खास लड़ाकू विमान

दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी रैमको सिस्टम (Ramco Systems Share Price) के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहा। कंपनी के टाटा एडवांस सिस्टम (TASL) के साथ समझौते की घोषणा के बाद इसके शेयरों में 10% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। यह साझेदारी बेंगलुरु में आगामी डिफेंस MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) सुविधा में C-130J सुपर हरक्यूलिस विमानों की सहायता के लिए रामको के विमानन सॉफ्टवेयर को तैनात करने के लिए की गई है।

शेयरों में जबरदस्त तेजी
टाटा समूह के साथ इस डील की खबर आते ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर रामको सिस्टम्स के शेयर 10.5% उछलकर 445 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। जहां बेंचमार्क निफ्टी 50 में केवल 0.9% की बढ़ोतरी देखी गई, वहीं रामको ने बाजार को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया।

पिछले 12 महीनों में इस स्टॉक ने निवेशकों को 36% का रिटर्न दिया है। वहीं एक महीने में यह 23.20% गिरा है। इसके शेयर प्राइस ने आज 445 रुपये का हाई बनाया है। इसका अभी मार्केट कैप लगभग 1,600 करोड़ रुपये है।

बेंगलुरु में बनेगा वर्ल्ड क्लास डिफेंस MRO हब
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (TASL), जो टाटा समूह की रणनीतिक रक्षा शाखा है, बेंगलुरु में इस अत्याधुनिक सुविधा का निर्माण कर रही है। यह सुविधा 2026 के अंत तक चालू होने की उम्मीद है। यह मुख्य रूप से भारतीय वायु सेना और क्षेत्रीय ऑपरेटरों के Lockheed Martin C-130J सुपर हरक्यूलिस विमानों के रखरखाव, स्ट्रक्चरल चेक और एवियोनिक्स अपग्रेड पर ध्यान केंद्रित करेगी।

“इस सहयोग के माध्यम से TASL को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिलेगा जो भारतीय नियमों के अनुरूप है, परिचालन संबंधी जरूरतों का पूर्वानुमान लगाता है और डाउनटाइम को कम करता है।”- रामको सिस्टम्स के प्रेसिडेंट और सीओओ संदेश बिलागी

रामको सिस्टम्स के बारे में
साल 1997 में स्थापित रामको सिस्टम्स, चेन्नई स्थित एक प्रमुख एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्रदाता है। कंपनी दुनिया भर में 4,000 से अधिक विमानों का प्रबंधन करती है।
इसके ग्राहकों में एयरलाइंस, थर्ड-पार्टी MRO, हेलीकॉप्टर ऑपरेटर और प्रमुख रक्षा संगठन शामिल हैं। कंपनी एविएशन सॉफ्टवेयर के अलावा ग्लोबल पेरोल (Payce), ERP, लॉजिस्टिक्स और एसेट मैनेजमेंट (EAM) के क्षेत्र में भी विशेषज्ञता रखती है।

Back to top button