माल्या के जाल में फंसे मनमोहन और पी. चिदम्बरम!

नई दिल्ली: विजय माल्या केस में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम बुरी तरह घिरते दिख रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजय माल्या के साथ इन दोनों के पत्राचार की जानकारी दी और सारी चिट्ठियां भी मीडिया के सामने पेश कीं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पात्रा ने दावा किया कि अभी बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिले, जिन्होंने माल्या को टॉप ब्यूरोक्रेट्स से बात करने को कहा। भाजपा प्रवक्ता के मुताबिक, मनमोहन के निर्देश पर माल्या उनके सलाहकार टी के ए नायर से मिले।
इतना ही नहीं तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने माल्या की मदद के लिए संबंधित मंत्रालयों से खुद बात की। पात्रा ने बताया कि माल्या ने मनमोहन सिंह और चिदम्बरम को 2-2 चिट्ठियां लिखीं। बकौल पात्रा तत्कालीन प्रधानमंत्री को माल्या ने पहली चिट्ठी 4 अक्टूबर, 2011 को और दूसरी चिट्ठी 22 नवंबर, 2011 को लिखी जबकि तत्कालीन वित्तमंत्री को माल्या ने 21 मार्च, 2013 और 22 मार्च, 2013 को 2 चिट्ठियां लिखीं।