मानसून में बचे हुए ब्रेड से बनाएं टेस्‍टी पुडिंग

अगर आपको कुछ मीठा और टेस्‍टी खाने का मन कर रहा है तो आप ब्रेड पुडिंग ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

ब्रेड स्लाइस 6 किनारे कटे हुए
दूध दो कप
चीनी स्वादानुसार
अंडा दो
वनीला एसेंस एक छोटा चम्मच
घी या मक्खन एक बड़ा चम्मच
सूखे मेवे दो बड़े चम्मच
दालचीनी पाउडर ऑप्शनल

विधि :

सबसे पहले ब्रेड को छोटे टुकड़ों में काट लें। चाहें तो उन्हें थोड़ा टोस्ट कर लें ताकि टेक्सचर अच्छा आए।
इसके बाद एक बाउल में दूध, चीनी, वनीला एसेंस और अंडे डालकर अच्छे से फेंट लें।
अब किसी ग्रीस किए हुए बर्तन में आधे ब्रेड डालें, ऊपर से कुछ मेवे छिड़कें।
इसके बाद फ‍िर बाकी ब्रेड और मेवे डालें।
अब तैयार किया गया दूध-अंडा मिक्चर ब्रेड के ऊपर डाल दें।
ध्‍यान रहे क‍ि ये अच्‍छे से सभी ब्रेड भीग जाएं।
अब एक कड़ाही में थोड़ा पानी डालें, उसमें स्टैंड रखें और ब्रेड पुडिंग वाला बर्तन उसमें रखें।
अब ऊपर से ढक दें।
इसके बाद 25 से 30 मिनट के ल‍िए मीडियम आंच पर स्टीम करें।
पकने के बाद पुडिंग को ठंडा होने दें।
ऊपर से थोड़ा सा दालचीनी पाउडर या शहद डालकर सर्व करें।

Back to top button