माथे की ये लकीरें बदल देंगी आपकी किस्मत, जानिए धन से जुड़ी लकीर…

हम अक्सर आपने माथे की लकीरों को भाग्य से जोड़ने वाली बातें सुनी हो सकती है . लोगों को कहना है कि माथे की इन रेखाओं में ही इंसान का भाग्य कैद होता है. परन्तु क्या आप जानते हैं माथे की सभी लकीरों का अलग-अलग महत्व होता है. आइए जानते हैं इसके बारे में क्या होता है |

धन से जुड़ी पहली लकीर
– माथे की पहली लकीर जो भौहों के काफी निकट होती है, धन की लकीर होती है
– ये लकीर जितनी साफ और स्पष्ट होगी, उतनी ही अच्छी आर्थिक दशा होगी.
– इस लकीर का टूटा होना या छोटा होना बार-बार आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव दिखाता है.
सेहत से जुड़ी दूसरी लकीर
– भौहों के निकट की लकीर के बाद दूसरी लकीर , स्वास्थ्य की लकीर होती है
– ये लकीर गाढ़ी और साफ होने से व्यक्ति स्वस्थ होता है, पतली और हल्की होने से बीमार रहता है.
– इस लकीर का टूटा होना या ऊपर-नीचे होना लम्बे समय तक चलने वाली बीमारी का संकेत देता है.
यह भी पढ़ें: अगर पाना चाहते है हमेशा के लिए पापों से मुक्ति, तो इन लोगों को खिलाएं खाना
भाग्य से जुड़ी तीसरी लकीर
– नीचे से पायी जाने वाली तीसरी लकीर भाग्य की होती है और कम लोगों के माथे पर पायी जाती है
– छोटी ही सही अगर ये माथे पर हो तो व्यक्ति भाग्यवान होता है
– एक साथ तीन सीधी लकीरों का माथे पर होना व्यक्ति को अतीव भाग्यवान बनाता है.
उतार-चढ़ाव से जुड़ी चौथी लकीर
– ये लकीर भी माथे पर कम होती है , पर अगर होती है तो जीवन में काफी उतार चढ़ाव आते हैं
– आयु के 26 वर्ष से 40 वे वर्ष तक उतार-चढ़ाव और संघर्ष के बाद ऐसे लोग खूब सफल होते हैं
– आमतौर पर ऐसे लोग उम्र के 40 वर्ष के बाद खूब सफलता पाते हैं और एक से अधिक संपत्ति भी बना लेते हैं.
क्यों खतरनाक पांचवी लकीर?
– आम तौर पर पांचवी लकीर का होना माथे में ढेर सारी लकीरों का होना दिखाता है
– इस तरह की ढेर सारी लकीरें व्यक्ति को चिंतित रखती हैं , कितनी भी सफलता और सम्पन्नता क्यों न हो, व्यक्ति को किसी न किसी कारण चिंता बनी रहती है.
– ऐसे लोग कभी कभी सब कुछ त्याग कर वैराग्य की ओर चले जाते हैं.
क्या है छठी लकीर का मतलब?
– नाक की सीध में ऊपर जाने वाली सीधी लकीर, दैवीय लकीर होती है.
– ऐसी लकीर यह दर्शाती है कि व्यक्ति पूर्व जन्म के शुभ संस्कारों से बंधा हुआ है और इसके ऊपर दैवीय कृपा है
– आम तौर पर ऐसी लकीर वाले लोग अचानक आश्चर्यजनक रूप से उन्नति कर जाते हैं.





