महिला को बुरी तरह बाल खींच-खींचकर पीटा

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दबंग युवकों द्वारा एक महिला को बुरी तरह बीच राह में बाल खींच-खींचकर पीटा जा रहा है। ये वीडियो किसी का भी दिल दहला सकती हैं। पूरा मामला जानने के लिए आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें और पढ़ें कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो इस युवती इतनी पिटाई हुई और कौन है ये युवती…

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये तस्वीरें ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क 2 की है। यह झगड़ा वहां स्थित एक सैलून और उसकी महिला कर्मचारी के बीच सैलरी के लेन-देन शुरू हुआ जो इस क्रूरता पर पहुंच गया। हालांकि महिला की शिकायत के अनुसार इस पिटाई से पहले भी उसे कई यातनाओं से गुजरना पड़ा।

महिला का आरोप है कि उसने सैलून में उसे मेकअप आर्टिस्ट के रूप में 17000 रुपये की सैलरी पर 16 मार्च को रखा गया था। एक महीना पूरा होने पर जब पीड़िता ने सैलरी मांगी तो उस पर शारिरीक संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। सिर्फ मालिक ही नहीं उसके दो सहयोगियों ने भी ऐसी मांग महिला के सामने रखी।
इस बीच भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बावजूद इन लोगों ने महिला को लाठी-डंडों व लात-घूसों से बहुत पीटा। उसे बाल खींच कर जमीन पर गिरा दिया और घसीट-घसीट कर मारा। इतने में लोगों ने बीच-बचाव किया और महिला को बचाया। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है और वायरल वीडियो के जरिए जांच कर रही है।





