महिला का स‍िर मुंडवाकर पूरे गॉव में घुमाया

झारखंड के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी. गांव वालों ने एक मह‍िला, उसके प्रेमी और उन्हें बचाने आई चाची को पोल में बांधकर न सिर्फ जूतों-चप्पलों और लाठी-डंडों से पीटा बल्‍क‍ि मह‍िला का स‍िर मुंडवाकर गांव में घुमाया. यह सनसनीखेज घटना झारखंड में हजारीबाग ज‍िले के बरही थाना क्षेत्र की है.

बरही थाना क्षेत्र के बरदाग गांव में एक सनसनीखेज घटना घटी है. ग्रामीणों के मुताब‍िक, यह मह‍िला अपने पत‍ि के साथ गुजरात रहती है. वहां उत्तर प्रदेश के देवरिया न‍िवासी रमेश दुबे से मह‍िला का प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

 

मह‍िला एक मई को गांव में आई तो चार मई को रमेश भी गांव में पहुंच गया. गांव वालों ने जब दोनों की हरकतों को देखा तो समझ ल‍िया क‍ि मह‍िला का उससे अवैध संबंध है.

 

गांव वालों ने मह‍िला पर चर‍ित्रहीनता का आरोप लगाते हुए मह‍िला और उसके प्रेमी को पकड़ ल‍िया. फ‍िर उन दोनों को पोल से बांध द‍िया और जमकर पीटा. दोनों को सरंक्षण देने का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने मह‍िला की चाची की भी प‍िटाई कर दी. 

 

 

गांव वाले इस पर भी रुके नहीं बल्क‍ि मह‍िला का स‍िर मुंडवा द‍िया और गांव में घुमाया. मह‍िला बचाव की गुहार लगाती रही लेक‍िन क‍िसी ने सुनी नहीं. गांव वालों ने फ‍िर मह‍िला और उसके प्रेमी को पुल‍िस को सौंप द‍िया. ग्रामीणों ने मह‍िला पर दबाव डालकर प्रेमी के ख‍िलाफ केस दर्ज करवा द‍िया. उसके बाद पुल‍िस ने प्रेमी को ग‍िरफ्तार कर जेल भेज द‍िया.

 

दूसरी तरफ पुल‍िस ने मह‍िला से मारपीट करने और प्रताड़‍ित करने के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ बरही थाना में धारा 147, 448, 341, 323, 354ख, 499, 504, एवं 506 के तहत मामला दर्ज क‍िया. इनमें से प्रकाश प्रसाद को पुल‍िस ने  अरेस्ट क‍िया. अन्य आरोप‍ियों की ग‍िरफ्तारी के ल‍िए भी पुल‍िस छापेमारी कर रही है.

Back to top button