महाराष्ट्र और हरियाणा को मिलेगी नई सरकार, नतीजो के पहले BJP कार्यालय में जश्न की तैयारी

महाराष्ट्र और हरियाणा को आज नई सरकार मिलने जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों में से कौन राज्यों में अपनी सरकार बनाएगा इसका पता तो देर शाम चल ही जाएगा। वहीं भाजपा कार्यालय में नतीजों के एलान से पहले ही जश्न की तैयार पूरी कर ली गई है। महाराष्ट्र में भाजपा के राज्य कार्यालय पर लड्डू और बाकी मिठाईयां मांगवाई गई है।

काफी संख्या में लड्डू और बाकी मिठाई भाजपा कार्यालय में पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक इस जश्न का मुख्य आयोजन नरिमन पाइंट स्थित भाजपा कार्यालय में किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है दोपहर तक पार्टी के लगभग सभी दिग्गज नेता यहां पहुंच जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इस जश्न का मुख्य आयोजन नरिमन पाइंट स्थित भाजपा कार्यालय में किया जाएगा।

ऐसा कहा जा रहा है दोपहर तक पार्टी के लगभग सभी दिग्गज नेता यहां पहुंच जाएंगे। खबरों के अनुसार पार्टी कार्यालय पर खास तैयारी की गई हैं। नतीजे देखने के लिए पार्टी कार्यालय के बाहर बड़े टीवी स्क्रीन भी लगाए गए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। कार्यालय में जश्न की मनाने के लिए पार्टी के कई नेता आने वाले हैं। इसलिए पूरी व्यवस्था पहले ही कर ली गई हैं। तैयारियों से साफ नजर आ रहा है कि कहीं ना कहीं भाजपा राज्य में अपनी जीत को लेकर आशवस्त है।

एक्जिट पोल के नतीजो के अनुसार, एक बार फिर महाराष्ट्र की कमान देवेंद्र फडणवी के हाथों में आ सकती है। यदि इस बार भी देवेंद्र फणडवीस सरकार बनाते हैं तो 1967 के बाद ऐसा पहली बार होगा की कोई मुख्यमंत्री लगातार दूसरी बार बहुमत के साथ पांच साल के शासन फिर से संभालेगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के बीच आमने सामने की टक्कर है। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 235 महिलाओं समेत कुल 3,237 प्रत्याशी मैदान में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button